छठ पूजा : घाट पर सफाई अभियान



हावड़ा, 04 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 13 के किंग्स रोड स्थित नमक गोला घाट पर पार्षद गीता राय के प्रयास पर सफाई अभियान शुरू हुआ। ज्वार भाटा के कारण घाट की सीढ़ियों व आसपास के इलाके में मिट्टी और जलकुम्भी के ढेर लगने के कारण यहां स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा होती है, जिसको देखते हुए पार्षद के दिशा-निर्देश पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी एक विशेष जत्था बना कर गंगा घाट की सफाई में लगें।

सफाई कर्मियों के प्रभारी उमा शंकर प्रसाद तथा दीपक स्वामी के देखरेख में यह कार्य छठ पूजा तक चलेगा जिसमें गंगाघाट, सड़क, नाले सहित आसपास के जंगलों की भी पूरी सफाई की जाएगी। पार्षद गीता राय ने बताया कि हर साल इस घाट पर आसपास के कई वार्डों के लोग छठ करने आते है और हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है जिसको देखते हुए हमलोगों ने गंगाघाट पर चौड़ीकरण का कार्य करवाया है जो कुछ दिनों में सम्पन्न होने वाला है। स्थानीय समाजसेवी संस्था श्रीराम सेवा समिति द्वारा गंगाघाट पर नवीनीकरण का कार्य जोरों पर है। समाजसेवी संस्था हावड़ा कमल संघ द्वारा यहां छठ पूजा पर विशाल आयोजन किया जाता है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News