बंगाल के दुर्गा पूजा कार्निवल को विश्व के एक करोड़ लोगों ने देखा - ममता



--- रंजीत लुधियानवी, वरिष्ठ पत्रकार, कोलकाता।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘कन्याश्री योजना’ पहले ही विश्व में अपनी धाक जमा चुकी है। इसलिए रेड रोड पर ‘दुर्गा पूजा कार्निवल’ में लगभग सभी पूजा कमेटियों में कन्याश्री तो शामिल थी ही, इसके अलावा राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के टैबलो व पहली बार लोगो ने महिला ढाकियों को ढाक बजाते हुए देखा। कोलकाता पुलिस के मुताबिक कोलकाता में दो लाख दर्शकों ने यह शानदार नजारा अपनी आंखों से देखा। जबकि मुख्यमंत्री का कहना है कि आन लाइन समेत विश्व के 1 करोड़ लोगों ने यह अदभूत नजारा देखने का शौभाग्य प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले साल शुरू की गई इस नई परंपरा का मंगलवार शाम को दूसरी बार निर्वाह किया गया। पूजा के दौरान पंडालों में घूम - घूमकर प्रतिमाओं के दर्शन करने वालों को इस दिन एक जगह बैठे-बैठे ढेर सारी दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन हो गए वो भी सर्वोत्तम चुनी गई प्रतिमाओं के। रेड रोड पर शक्ति की देवी का कुछ इस कदर प्रदर्शन शुरू हुआ कि वहां उपस्थित आम-ओ-खास, सभी आश्चर्यचकित हो गए। मौके पर उपस्थित विदेशी पर्यटक भी नि:संदेह भारत दौरे की एक नई कहानी साथ लेकर लौटेंगे। रेड रोड के किनारे बने मुख्य मंच पर मुख्यमंत्री, राज्य के कई मंत्री व विदेशी अतिथि मौजूद थे। विसर्जन के इस कार्निवल को देखने हजारों की संख्या में आम लोग उमड़े थे।

मशहूर नृत्यांगना एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली के नृत्य से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। डोना अपनी नृत्य मंडली के साथ चेतला आलापी क्लब के टैब्लो के साथ नाचती हुई आगे बढ़ रही थीं।

बालीवुड के मशहूर गायक अभिजीत शोभायात्र के दौरान दुर्गापूजा पर आधारित अपने एक मशहूर बांग्ला गाने पर ढाक बजाते नजर आए। वे इस साल ‘बाहुबली’ थीम बनाकर खूब वाहवाही लूटने वाले श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब की शोभायात्र में शामिल थे। उनके साथ मशहूर टालीवुड अभिनेत्री शुभोश्री भी थीं जिन्होंने माँ दुर्गा का वेश धारण कर रखा था। शोभायात्र के बाद दोनों ने मंच पर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News