एक दिवसीय कराटे सेमिनार का आयोजन



हावड़ा, 08 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

एक दिवसीय कराटे सेमिनार का आयोजन मंगलवार 06 नवम्बर 2018 को किया गया जिसमें बंगाल के 14 जिलों से तकरीबन 120 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि क्योशी मोहम्मद जहांगीर (7थ डेन ब्लैक बेल्ट व जज एशियन कराटे फेडरेशन) उपस्थित रहे। उन्होंने वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नये नियम की जानकारी साझा की साथ साथ सेल्फ डिफेन्स के तकनीक फाइट स्कोरिंग सिस्टम भी बतायें। सेमिनार में अन्य अतिथियों में सेख इस्लामुद्दीन लाला, अल हज मोहम्मद सलीम, शहजादा सलीम, रयीस आलम, जफर अली, डॉ• एम• ए• आजाद मौजूद रहे।

श्री इस्लामुद्दीन ने कहा कि कराटे हर स्कूल में होना चाहिए। खासकर लड़कियों को सीखना जरूरी है। पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद भी जरूरी है। इस खेल के विकास के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा। बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय खेल में खेलने के लिए हर तरह की मदद करूंगा। उन्होंने शानदार राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेल करवाने का मशविरा दिया जिसमें अपना पूरा सहयोग देने का एलान किया।

अल सलीम ने कहा कि कराटे से जिस्म के साथ साथ दिमाग भी मजबूत रहता है। कराटे को खेल की तरह अपनाए और राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल कर अपने इलाके व राज्य का नाम रौशन करें। कराटे से रोजगार का मौका भी मिल रहा है। माँ माटी मानुष की सरकार ने कई कराटे खिलाड़ियों को पुलिस में नौकरी भी दिया।

इस सेमिनार को कामयाब बनाने में सेनसई तनवीर अली, सेनसई हैदर अली, सेनसई मोहम्मद वसीम व सेनसई कृष्णा प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभाई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News