हावड़ा स्टेशन परिसर मे नेशनल लीगल सर्विसेज डे का पालन



हावड़ा, 11 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संस्था संकल्प टुडे (लिगल अवरनेस मिशन) और जिला विधिक सेवा हवड़ा द्वारा हावड़ा स्टेशन परिसर मे नेशनल लीगल सर्विसेज डे का पालन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय के अधिकारी, वरिष्ठ वकील, समाजसेवी, शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

पूरे हावड़ा स्टेशन में "न्याय सबके" व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्बन्धित लीफलेट को बाटा गया। कार्यक्रम मे उपस्थित रहे सीनियर स्टेशन मैनेजर विजय कुमार सिंह, हवड़ा स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक (जनरल) रामकुमार, सीनियर डिबिजीन कमर्शियल मैनेजर, गौरांग चंद्र प्रधान, एडीआरएम एन• सेन गुप्ता, आइओडब्ल्यू हवड़ा अभियंता एस• पाल, आरपीएफ नार्थ, साउथ व सेन्ट्रल पोस्ट के इंस्पेक्टर सहाय, मीर आरेन्जेब व जगन्नाथ व अन्य पुलिस अधिकारी हवड़ा स्टेशन एवं हवड़ा जीआरपी थाना प्रभारी अब्दुल हई एवं विभिन्न दफ्तर के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

सभी अधिकारियों को सम्मानित किया गया और सभी ने अपने विचार रखे। ज्ञात हो कि हर साल 9 नवंबर को भारत में कानूनी सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली बार 1995 में भारत के सुप्रीम कोर्ट ने समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए इसकी शुरुआत की। जागरूकता का यह कार्यक्रम हवड़ा स्टेशन पर समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चला। इस कार्यक्रम को संकल्प टुडे प्रतेक साल हावड़ा कोर्ट की डीएलएस से मिलकर हवड़ा स्टेशन अधिकारियों के सहयोग से मनाता है।

इस मौके पर सीनियर स्टेशन मैनेजर विजय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हमारा सहयोग बना रहेगा। उन्होंने संकल्प टुडे के इस कार्य की सराहना की၊ संकल्प टुडे के चेयरमैन डॉक्टर सी• पी• वर्मा ने कहा की इस तरह कार्यक्रम का आयोजन देशव्यापी स्तर पर करेगें।

संस्था संकल्प टुडे के सचिव इम्तियाज भारतीय ने कहा कि जन जन तक "न्याय सबके लिए" का संदेश पहुंचाना है।

समाजसेवी मनोज पराशर, शिक्षक सोनिया पाण्डेय, समाजसेवी सन्तोष पाण्डे, अजित वर्मा,डाक्टर आर•लहरी हार्ट स्पेस मु• आरिफ, शीला मिश्रा, रीता दुबे, वक़ील यासमिन व अन्य उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News