गणतंत्र बचाओ रथयात्रा : 9 दिसंबर 2018 को गंगासागर से



बरईपुर 15 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल भाजपा द्वारा आहूत गणतंत्र बचाओ रथयात्रा का तीसरा कार्यक्रम जो आगामी 9 दिसंबर 2018 को गंगासागर से आरंभ होने जा रहा है। रथयात्रा के केंद्रीय प्रभारी भाजपा गुजरात प्रदेश के सचिव एवं भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकर ने तैयारी की समीक्षा बैठक में यात्रा के सहसंयोजक गौतम चौधरी, उमेश राय, अनल विश्वास, दक्षिण-24 परगना पूर्व के जिला अध्यक्ष सुनिप दास, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमृता सहित जिला की पूरी कार्यकारिणी और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी उपस्थित रही।

बैठक में यात्रा की तैयारी व यात्रा के उद्दयेश्य को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को गुण सिखाया गया। वहीं कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक रहा। युवा, महिलाओं सहित समाज का हर वर्ग इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। भाजपा का आरोप है कि बंगाल में लोकतंत्र हासिये पर है, लोगों को प्रतिवाद करने का हक तक नही रहा, सत्ताधारी दल बेलगाम हो कर अपनी तानाशाही से बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंट रही है। हर क्षेत्र में बंगाल पिछड़ रहा है, शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के साथ साथ धार्मिक सद्भाव भी दयनीय स्थिति में है। ऐसे में भाजपा ने बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए दृण संकल्प लिया है। आगामी रथयात्रा के माध्यम से भाजपा बंगाल में जनजागरण कर पुनः लोकतंत्र की स्थापना करेगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News