गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन



हावड़ा, 16 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा के कई इलाकों में आज गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन के साथ गौ हित में दान आदि किया गया। इस अवसर पर घास बागान, हावड़ा एसी मार्केट इलाके के अलावा हरदत्त राय चमड़िया रोड, मुखराम कनोड़िया रोड, बादल पाड़ा लेन, बांधाघाट सत्यनारायण मंदिर, भैरव दत्ता लेन नंदी बागान में पूरी भक्ति शक्ति के साथ गौ पूजन की गई। जलेबी, गुड़ -पुड़ी, रोटी खिलाने के साथ गौ माता के लिए गौ भक्त महिला पुरुषों ने वस्त्र भी दान किया। कहीं गौ संरक्षक संस्था के प्रतिनिधियों ने दान लिया तो कहीं दुग्ध व्यवसायी गो पालक अपनी गाय को लेकर पूजन कराते नजर आये।

हावड़ा नागरिक समिति की ओर से हरदत्त राय चमड़िया रोड में आयोजित गौ पूजन समारोह में स्थानीय भाजपा पार्षद गीता राय ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वलित की। जबकि उद्घाटनकर्ता अशोक अग्रवाल (परिधान), अतिथि प्रकाश जैन और प्रदेश भाजपा नेता उमेश राय ने गौ सेवा पर अपना वक्तव्य रखा। उमेश राय ने कहा कि गौ रक्षा का एक सबसे आसान तरीका है कि हम गाय के दूध और गाय के दूध से बने घी मक्खन का अत्यधिक इस्तेमाल करे जिससे बाजार में गाय के दूध की मांग बढ़ेगी और इससे गौ पालन और गौरक्षा को बल मिलेगा। वहीं आशा अग्रवाल, सरिता बाहेती, कंचन पेड़ीवाल, प्रतिमा करनानी, घनश्याम करनानी, राम अवतार बिहानी, सीताराम पेड़ीवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सीताराम तोषनीवाल, ओमप्रकाश झंवर, अमर चंद दुग्गड़ व अन्य मौजूद रहे।

कृष्ण गौ सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डबसन रोड में तथा गोकुल अपार्टमेंट्स वाटकिंग्स लेन में भी सामूहिक गौ पूजन पिंजरापोल सोसाईटी के सहयोग से हुआ।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News