गणतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारी में प्रदेश भाजपा की टीम हुगली पहुंची



हुगली, 18 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत गणतंत्र बचाओ यात्रा की तैयारी में प्रदेश भाजपा की टीम आज हुगली पहुंची। दोपहर चुचुड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रथ यात्रा की तैयारी का जायजा लिया गया जिसमें यात्रा-3 के प्रमुख डॉ• सुभाष सरकार, सह प्रमुख गौतम चौधुरी, उमेश राय, अनल विश्वास और केंद्रीय पर्यवेक्षक गुजरात भाजपा के सचिव प्रदीप सिंह बाघेल उपस्थित रहें। इनकी उपस्थिति में यात्रा की तैयारी की विस्तृत जानकारी पर चर्चा हुई।

हुगली भाजपा जिला अध्यक्ष सुबीर नाग की अध्यक्षता में जिला यात्रा प्रमुख अजय दुबे ने पूरी तैयारी की जानकारी दी। ज्ञात हो पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने तीन रथयात्रा के माध्यम से बंगाल के प्रत्येक विधान सभाओं तक जनजागरण चलाने के लिए यह कार्यक्रम लिया है। पश्चिम बंगाल में आगामी 9, 14 और 17 तारीख को शुरु होने वाले तीनों यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। हुगली ज़िला भाजपा की तैयारी जोरों पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में भी यात्रा को लेकर उत्सुकता और उत्साह देखने लायक है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News