रथ यात्रा में रुकावट डालने वालों को डंडे के बदले में पड़ेगा डंडा : दिलीप घोस



---रंजीत लुधियानवी, कोलकाता, 20 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

माना जाता है कि बुद्धीजीवी जन मानस का मन टटोलने के साथ ही लोगों की विचार धारा को भी प्रभावित करते हैं। लेकिन राज्य भाजपा के नेता ऐसा नहीं मानते। उनका मानना है कि वे लोग महत्वहीन हैं और सत्ताधारी दल का मुकाबला करने के लिए डंडा ही सहारा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की ओर से पश्चिम बंगाल में रथयात्रा को लेकर माहौल गर्म करने और चर्चा में बने रहने के लिए एक के बाद दूसरे विवादित बयान दिए जा रहे हैं। इसके एक ओर वे सुर्खियां बटोरने में सफल रह रहे हैं दूसरे तनाव का माहौल बनाने की कोशिश में सफलता मिलती भी दिख रही है। अब उन्होंने एक बार फिर कहा है कि भाजपा की रथ यात्रा को अगर कोई रोकने की कोशिश करेगा तो जवाबी हमला करके उसे सही जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब हाथ है तो मुंह का व्यवहार करने की क्या जरुरत है? बदमाशों का मुकाबला करने के लिए उनके रास्ते पर ही चलना होगा। पुलिस की ओर से भी अगर किसी तरह की रुकावट आती है तो उन्हें भी बख्सने की जरुरत नहीं है। विरोध करने वालों का एक ही जवाब मार है। लाठी का बदला लाठी, बांस का जवाब बांस के साथ देना होगा। जिसे जिस फूल से पूजा करवानी होगी, उसे उसी फूल से पूजा की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रथ यात्रा की तैयारी के बारे में बताते हुए घोष ने कहा कि कैसे विरोधियो का मुकाबला करना है। बुद्धीजीवियों को महत्व नहीं देने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों में कुछ भी बदलने की कूवत नहीं है, इसलिए उन लोगों को महत्व नहीं दें। पुलिस वालों के बारे में उन्होंने कहा कि वे अपने हिसाब से काम करेंगे। अगर पुलिस वाले आते हैं तो उन्हें कहिए कि आइए, खिचड़ी खाकर जाइए। इसके साथ ही दल में रहकर भीतरघात करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उन लोगों को दल से निकाल दिया जाएगा। जो लोग गोपनीय तरीके से दल का नुकसान या भीतरघात कर रहे हैं, ऐसे लोगों के प्रति सजग रहना होगा। ऐसे लोगों का पता लगने पर उनकी जमकर पिटाई करें। कुछ लोग दोनों ओर रहने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों के लिए डंडा ही सही दवाई है। इस दवा का ही प्रयोग करें।

पहले विरोध करने के बाद दल में दोबारा आने वालों पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने क्रांति करने की कोशिश की थी, लेकिन जब देखा कि हमारा विरोध करने का फायदा नहीं है, प्रदेश कार्यालय में आकर हाथ-पैर पकड़ रहे हैं।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News