इस्लामिक रिवाज संग मना ईद-मिलाद-उन-नबी



हावड़ा, 21 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ईद-मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर बेलुर ईद मिलाद उन नबी सेन्ट्रल कमिटी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और इस्लामिक रिति रिवाज संग नबी दिवस का पालन किया। शोभायात्रा बेलुर टी• एच• मेमोरियल उर्दू स्कूल के मैदान से प्रारम्भ हुआ तथा डॉ• एच• के• चटर्जी स्ट्रीट, बी• के• पॉल टेम्पल रोड, जया बीबी रोड, घुसुड़ी बाजार, बजरंगबली जी• जी• रोड, लाल बाबा शिरे रोड होते हुए अला हजरत चौक अपने आखरी पड़ाव पहुंची जहां सभी ने दुआ अदा की।

वहीं टी• एल• जयसवाल अस्पताल स्थित मरीजों को फल भेंट किया गया। घुसुड़ी वोटबगान के गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल भेंट किया गया। संध्या 6 बजे से रात्रि 9:30 तक ऑल बंगाल नतिया कम्पीटिशन का आयोजन भी किया गया। बेलुर ईद मिलाद उन नबी सेन्ट्रल कमिटी के महासचिव व हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 से पार्षद रियाज अहमद ने उपरोक्त जानकारी दी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News