668 दीप प्रज्जवलित, महाकवि विद्यापति को किया गया याद



---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 21 नवम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोलकाता के बड़ाबाजार स्थित तारा सुन्दरी पार्क प्रांगण में मिथिला विकास परिषद की ओर से बुधवार शाम महाकवि विद्यापति का 668वां अवसान दिवस मनाया गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक झा के नेतृत्व में 668 दीप प्रज्जवलित कर महादेव के उपासक कवि विद्यापति को श्रद्धांजलि व काव्यांजलि अर्पित की गई।

इसके साथ उक्त मौके पर मिथिला विकास परिषद के पदाधिकारियों व कर्मठ सहभागियों द्वारा विशेष रुप से काव्य अभिव्यक्ति की प्रस्तुति भी की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में मिथिलांचल के लोगों ने शिरकत किया। इस मौके पर कवि व समाजसेवी अशोक झा ने कहा कि महाकवि विद्यापति हमारे अराध्य हैं और उक्त कार्यक्रम के जरिए उन्हें याद करने के साथ ही हम मिथिलांचल वासी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News