संकटहरणी में हुआ दुःखदुरिया का आयोजन



* 201 महिलाओं ने लिया भाग

संतोष यादव, सुलतानपुर, 05 अक्टूबर। संकट हरणी माता पूजा समिति गोराबारिक में आज सुबह दुःखदुरिया का आयोजन किया गया जिसमें 201 महिलाऒ ने हिस्सा लिया।

अमहट चौराहा निकट लखनऊ वाराणसी मार्ग पर स्थित संकट हरणी माता पूजा समिति की ओर से प्रति वर्ष दुर्गापूजा में दुखदूरिया का आयोजन पंडाल के सामने किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व आमन्त्रित अमहट व आसपास की 201 महिलाओ ने भाग लिया। दुखदूरिया में महिलाओं को माता दुखदूरिया की कहानी आरती जायसवाल ने सुनाई और माता के भजन से महिलाओं को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन के बाद महिलाएं देवी भजन पर जमकर झूमी।

इस आयोजन में समिति के संरक्षक घनश्याम अग्रहरि, अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रहरि, रोहित, विनीत कुमार गुप्ता, मनीष, शिबू, पिंटू जायसवाल, बद्री प्रसाद, संतराम, अनीश, टिंकू, राजू, रवि आदि रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News