सालाना क्रीड़ा प्रतियोगिता : हावड़ा सदर मध्य क्षेत्र के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया



हावड़ा, 05 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा सदर मध्य क्षेत्र की ओर से आयोजित सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के सालाना क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रतियोगिता समारोह के शुरुआती दौर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण और संस्था का ध्वजारोहण सदर क्षेत्र विद्यालय निरीक्षका नवनीता विश्वास व शैलेन्द्र कुमार राय ने किया और बतौर मुख्य अतिथि उमेश राय ने उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक समिति के अध्यक्ष अरुण पात्र और कोषाध्यक्ष हामिद अंसारी की मौजूदगी में नवनीता विश्वास और उमेश राय ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। अरुण कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार राय, अजय तिवारी का प्रबंधन बेहतर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं की देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News