जनसम्पर्क एवं धनसंग्रह कार्यक्रम



हावड़ा, 08 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर होने जा रहे गणतंत्र बचाओ यात्रा के लिए जनसंपर्क एवं धनसंग्रह का कार्यक्रम उत्तर हावडा भाजपा के मंडल 3 में शुरू हुआ। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महासचिव सुरेन्द्र जैन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश राय, महासचिव अविनाश प्रताप सिंह सहित संतोष सिंह, बीरू साहनी, प्रहलाद सिंह, आशिष शर्मा, बिपिन झा, ओमियो सरकार व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपर्क किया।

भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश राय ने लोगों से कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल ने बंगाल में लोकतंत्र को हाशिये पर ला दिया है, लोकतंत्र की रक्षा की जिम्मेवारी सिर्फ भाजपा के बस की बात नहीं है इसमें जनता के सहभागिता की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इलाके के डबसन रोड पर चले अभियान को व्यापक समर्थन मिला।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News