हावड़ा सिटी पुलिस कमिश्नर ने सिमेन्ट से बनें सड़क का उद्घाटन किया



हावड़ा, 10 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 59 से पार्षद व तृणमूल नेता रियाज अहमद के पहल पर सिमेन्ट से बने सड़क का उद्घाटन हावड़ा सिटी पुलिस कमिश्नर डॉ• तनमय राय चौधरी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर डॉ• चौधरी ने भोट बागान उर्दू गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल का निरिक्षण भी किया। वहीं उद्घाटन कार्यक्रम में बेलूर थाना के आई•सी• सपन साहा व अन्य उपस्थित रहें। सभी ने जया बीबी रोड, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड व भोट बागान उर्दू गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल का निरिक्षण किया।

पार्षद रियाज अहमद ने बताया कि एक ओर इंडस्ट्रियल स्टेट रोड निवासियों में खुशी की लहर है। बरसात के मौसम में वर्षों से झेल रहे परेशानियों से निजात मिलेगा तो दूसरी ओर इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि आजादी के बाद से अब तक यह सिमेन्ट से बने ढेड़ किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News