सपाईयों ने खुशी जताते हुए सपा सुप्रीमों को बधाई दी



--- संतोष यादव, सुलतानपुर।
आगरा में हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी का दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सपाईयों ने खुशी जताते हुए सपा सुप्रीमों को बधाई दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर राम सहाय यादव ने कहा की अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में एक नई उर्जा का संचार हुआ है।अखिलेश यादव समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगो के लिए उम्मीदों की किरण है। अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में होने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी सर्वाधिक सीटें जीतेगी और 2022 में अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश में समाजवादी सरकार होगी। अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक अबरार अहमद, पूर्व विधायकगण सफदर रजा, संतोष पांडेय, अनूप संडा, रईस अहमद पूर्व जिला पंचायत, अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव शिक्षक सभा के राकेश कुमार सिंह, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, डा• सुरेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अफजल अंसारी, खुर्शीद अहमद, अनीस चौधरी, जैसराम यादव आदि ने खुशी का इजहार करते हुए अखिलेश यादव को बधाई दी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News