ज्ञापन देने गए भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी



बैरकपुर, 13 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर ज़िला भाजपा द्वारा पूर्व घोषित एसडीओ को ज्ञापन देने के कार्यक्रम के लिए एकत्रित भाजापा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भाजपा का आरोप है कि पिछले दिनों ज़िला के इच्छापुर और बसुदेवपुर स्थित भाजपा कार्यालय को तृणमूल द्वारा तोड़ा और जलाया गया, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में बाधा दिया गया, साथ ही जगह जगह भाजापा कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फसाने और उनपर हमला किया जा रहा। जिस पर राजनीतिक पक्षपात की शिकायत लेकर आज भाजपा के जिला अध्यक्ष अहिंद्र नाथ बसु, प्रदेश भाजपा नेता एवं बैरकपुर के प्रभारी उमेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष उमा सिंह, अशोक दास, संजीव बनर्जी के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता बैरकपुर रेलवे स्टेशन पहुँचे जहां से उनके द्वारा एसडीओ को ज्ञापन देने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। बावजूद इसके वहां बड़ी संख्या में पुलिस तैनात किया गया था। भाजपा ज़िला महासचिव फाल्गुनी पात्र, बिनोद गोंड, अरिंदम दे, महिला मोर्चा अध्यक्ष अपर्णा बल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुप्रियो दे सहित 122 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर टीटागढ़ थाना ले जाया गया।

भाजपा नेता उमेश राय ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा ऐसे ही नहीं गणतंत्र बचाओ यात्रा कर रही है, पूरे बंगाल का यही हाल है, अपने प्रतिवादी चरित्र के लिए जाना जाने वाले बंगाल में आज लोगों को प्रतिवाद करने का अधिकार नही रहा। सत्ताधारी दल किसी को बोलने तक नही दे रही है। तृणमूल खुल्लेआम सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और प्रतिवाद करने पर पुलिस द्वारा झूठे मामलों में फसा रही है।

देर शाम टीटागढ़ थाने से सभी 122 लोगों को रिहा किया गया जिसके बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वहा से ब्रह्मस्थान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति तक पदयात्रा की गई। वहीं भाजपा नेता उमेश राय द्वारा मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कार्यक्रम की समाप्ती की घोषणा हुई।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News