भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका



हावड़ा, 19 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जनता की आवाज नहीं सुनने और पुलिस बल से दबाने की कोशिश को गैर लोकतांत्रिक करार बताते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि गैरसरकारी सरकार कभी नहीं टिक सकती है। भाजपा महामंत्री संजय सिंह, उमेश राय, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा दुर्गावती सिंह व अन्य सात नेताओं को गिरफ्तार कर शाम तक छोड़ा गया जबकि जिला युवामोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह पुलिस की धक्का मुक्की में जख्मी होकर हावड़ा जनरल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद श्री जैन हास्पिटल में भर्ती हैं।

हावड़ा में आयोजित जन सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि न कर्फ्यू है, न भाजपा पर बैन है, सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा के नेतृत्व में जन आन्दोलन जारी रहेगा। हावड़ा नगर निगम का चुनाव टाल कर सरकार जनता के लोकतांत्रिक अधिकार का हनन की है, हम इसका भरपूर विरोध करते हुए सरकार को चुनाव कराने के लिए बाध्य करेंगे।

वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय सिंह ने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर विरोध जताया।

भाजपा के प्रदेश नेता उमेश राय ने कहा कि नगर निगम चुनाव को टाल दिये जाने और जन प्रतिनिधि पार्षदों की सेवा समाप्त होने से नागरिक सेवा सुविधा ठप हो गई है। अस्पताल में चिकित्सा के लिए प्रमाण पत्र ही नहीं, अन्य कई तरह की जन सेवा पार्षद के जरिए उपलब्ध थी जो ठप हो गई है। जनता की सुख सुविधा बहाल रखने के लिये भाजपा का यह कानून भंग जन आन्दोलन, सरकार को चेतावनी है।

भाजपा नेता जय बनर्जी, जिला अध्यक्ष सुरजीत साहा, अनिता सिंह, गीता राय भी शरत सदन के पास आयोजित जनसभा मंच पर मौजूद रहे।

जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की अगुवाई में जिलाधिकारी निवास की ओर बढ़ें जहाँ पुलिस बल के दोहरे बेरीकेड से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। एक ओर भाजपा कार्यकर्ता पहले बेरीकेड को पार करने में सफल रहें वहीं प्रदेश और जिला नेतृत्व के पीछे रह जाने से दूसरे बेरीकेड से आगे नहीं बढ़े।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News