महिलाओं के लिए मिसाल बनना चाहती है मौबानी



---रजीत लुधियानवी, कोलकाता, 23 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अभिनेत्री और थिएटर जगत से जुड़ी मौबानी सरकार का कहना है कि वे महिलाओं के लिए मिसाल बनना चाहती है। इंप्रेस युनीवर्स 2018 वर्लड पीजेंट में रनर्स अप रहने के बाद अपने राज्य लौटने पर पिछले दिनों पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश और राज्य का नाम विश्व में पहुंचाने की उन्हें बेहद खुशी है। एक महिला के तौर पर इंप्रेस करने पर बेइंतहा खुश नायिका का कहना है कि सोशल सर्विस और ग्लैमर में कोई अलगाब नहीं है और ग्लैमर का खिताब जीतने के बाद वे समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं। इस काम में उन्हें राज्य सरकार के साथ ही सामाजिक संस्थाओ के शामिल होने की भी उम्मीद है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News