जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण



हावड़ा, 26 दिसम्बर 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर हावड़ा मंडल-III की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 95वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जरुरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया। हावड़ा स्टेशन के करीब मुखराम कानोड़िया रोड में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने देश के विकास में अटल जी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में नीचले तबके से लेकर ग्राम विकास सहित पूरे देश के विकास में लगें हैं। घर घर रसोई गैस पहुँचाने, गाँव गाँव में बिजली और देश के एक एक व्यक्ति का बैंक खाता खुलने में नियमों की शिथिलता इस विकास का उदाहरण है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश नेता उमेश राय, जिला भाजयुमो अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अनिल गोयल, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर बासोटिया, गीता राय, अनिता सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय समिति सदस्य इशरत जहाँ, ज़िला अध्यक्ष दुर्गावती सिंह, मंडल प्रभारी इन्द्र देव दूबे, प्रदेश भाजपा सचिव तुसार कांति घोष, नवीन मिश्रा, भवरलाल मूंधड़ा, उमेश यादव, इरशाद अहमद, कमल सोनकर, रमाकांत अहीर व अन्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सैकड़ों जरुरतमंदों में कंबल वितरण किया। कार्यक्रम में युवा नेता राजेश राय, सुखारी सिंह, संतोष सिंह, विशाल सिंह, बबिता जैन सेठी सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय दिखे। सभी ने आयोजक सुरेन्द्र जैन की सराहना की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News