--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ तबला साधिका ने लिया संकटमोचन मंदिर के महंत से आशीर्वाद
मुम्बई की विदुषी महिला तबला वादिका सुश्री अनुराधा पाल ने शनिवार को तुलसीघाट पहुंच कर संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र से भेंटकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ दिल्ली की सारंगी वादिका सुश्री गौरी बनर्जी और अलका भी मौजुद रही।
संकटमोचन मंदिर के महंत से भेंट के बाद अनौपचारिक बातचीत में सुश्री अनुराधा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए शास्त्रीय संगीत एवं विलुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों का संरक्षण जरुरी है। शास्त्रीय संगीत की प्रासंगिकता हर दौर में रही है इसको मासिकल म्यूजिक बनाने की जरुरत है। श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों को तबले की ताल में तब्दील करने में सिद्हस्त विदुषी कलाकार अनुराधा तबले की शिक्षा बनारस घराने से लेने के बाद कई अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय मंचों पर तबला के जादूगर उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ युगलबंदी भी कर चुकी हैं। श्रीअग्रसेन कन्या पी• जी• कॉलेज बुलानाला में शनिवार को भारत की एकमात्र प्रोफेशनल महिला तबला वादिका मुम्बई की अनुराधा पॉल का एकल तबला वादन हुआ। उन्होंने भगवान शिव के अर्धनारीश्वर एवं शिव तांडव पर अधारित तीन ताल में विलंबित एवं मध्य ताल की अवतारणा तबले पर करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी क्रम में उन्होंने दिल्ली की सुश्री गौरी बनर्जी द्वारा सारंगी पर धुन खमाज ''कौन गली गये श्याम'...... पर तबले को बखूबी बजाकर खूब तालियां बटोरीं।
इसके पूर्व सुश्री अनुराधा पार्टी में भी सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य कर रही हूँ तथा श्री शक्ति संस्था के माध्यम से सबको जोड़कर सबको पढ़ने और आगे बढ़ कर अपने पैरों पर खड़े हो और एक शक्ति के रूप में उभरे यही मेरा प्रयास है। सभी कलाकारों का प्रबंधक अनिल कुमार जैन ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वागत प्राचार्या डा• कुमकुम मालवीय, परिचय सुश्री अंजलि शर्मा, संचालन पवन सिंह एवं धन्यवाद् ज्ञापन डा• शिवानी ने दिया। इसके बाद सायंकाल कबीरचौरा स्थित मुरारीलाल प्रेक्षागृह में आयोजित संगीत समारोह में एकल तबला वादन कर खूब वाहवाही लूटी। इनके साथ सारंगी पर दिल्ली की सुश्री गौरी बनर्जी ने जोरदार संगत की।