बंगाल : विष्णुपुर से तृणमूल कॉंग्रेस सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल



कोलकाता/नई दिल्ली, 09 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

तृणमूल को झटका देते हुये पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से तृणमूल कॉंग्रेस सांसद सौमित्र खान भाजपा में शामिल हो गए। इससे भाजपा को बंगाल में अपना प्रभाव बढ़ाने में और मदद मिलेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में भाजपा और भी मजबूत हो सकती है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। सौमित्र खान पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं जिसके कारण से ममता बनर्जी सहित समस्त तृणमूल कॉंग्रेस को झटका लगा है। सौमित्र खान ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने के बाद मुकुल रॉय और केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के समाने भाजपा का हाथ थामा। बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं जिसमें से पिछले लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News