स्वामी विवेकानंद जनसेवक सम्मान भारतीय गुरुकुलम् की ओर से



हावड़ा, 12 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

स्वामी विवेकानंद के 156वें जन्म दिवस पर आज भारतीय गुरुकुलम् की ओर से गीता राय को स्वामी विवेकानंद जनसेवक सम्मान से सम्मानित किया गया। पार्षद रहते हुए उनके जनसेवी कार्यों को विशेष बताते हुए यह सम्मान संस्था की ओर से दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर हावड़ा स्थित रत्नाकर नार्थ प्वाइंट स्कूल में हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हावड़ा महानगर के संघ कार्यवाह संजय बसु ने स्वामी विवेकानंद को विश्व में भारतवर्ष को राष्ट्र गौरव दिलाने वाला बताते हुए कहा कि वे केवल धर्म ही नहीं देश के विकास के लिए विज्ञान को भी जरुरी मानते थें। अध्यात्म के साथ विज्ञान विकास की पहल उद्योगपति जमशेदजी टाटा व उनकी देन थी और भगिनी निवेदिता के सहयोग से भारतीय विज्ञान संस्थान की नींव डालने में स्वामी जी की मुख्य भूमिका थी।

बता दें कि सम्मान समारोह के पूर्व विद्यार्थियों की एक पद यात्रा सिस्टर निवेदिता इंस्टीट्यूशन से भी निकली थी, जिसमें जनता आदर्श विद्यालय तथा एम एन एकाडेमी के छात्र-छात्राओं के साथ पंकज कुमार, उमाशंकर चौरसिया, शिक्षक अवधेश राय, अशोक सोनकर, दीपक जैसवारा, अमर दीप साव, हनी सिंह, सूरज प्रताप सिंह, शनि सिंह, मुकेश राय, राजेश राय व अन्य मौजूद थे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News