टी बोर्ड के सचिव डॉ• ॠषिकेश राय ने जन-सेवक सम्मान मान-पत्र सुकाष्ठ प्रदान किया



कोलकाता, 21 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

टी बोर्ड के सचिव व भारतीय गुरुकुलम् के उपाध्यक्ष डॉ• ॠषिकेश राय ने गीता राय को स्वामी विवेकानन्द जन-सेवक सम्मान मान-पत्र सुकाष्ठ पट प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान गीता राय को उनके पार्षद रहते हुए पिछले पाँच सालों के दौरान किए हुए सामाजिक कार्यों को देखते हुए भारतीय गुरुकुलम् द्वारा प्रदान किया गया।

वहीं डॉ• ॠषिकेश राय ने बताया कि यह सम्मान स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन पर 12 जनवरी को ही देना था लेकिन कार्यालय कार्यों की व्यस्तता के कारण सिलिगुड़ी से कल ही वापसी हुई है और उपाध्यक्ष भारतीय गुरुकुलम् के नाते आज यह सम्मान प्रदान करने का अवसर मिला। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय गुरुकुलम् के अध्यक्ष डॉ• आनन्द पाण्डेय भी मौजूद रहें।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News