आमादेर नेताजी सुभाष : लक्ष्मी रतन शुक्ला



हावड़ा, 22 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

क्रिकेटर, विधायक व पश्चिम बंगाल सरकार में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जयन्ती पूर्व एक ऑडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने अपने स्वर में नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गीत गाया है। बांग्ला और हिन्दी में गाया हुआ गीत "आमादेर नेताजी सुभाष" सोसल मीडिया पटल पर सुर्खियां बटोर रही है।

बता दें कि क्रिकेटर, विधायक व मंत्री श्री शुक्ला ने पहले ही अपने गायक रूप को लोगों के समक्ष रखा था व "चलते चले मेरे ये गीत याद रखना" का वीडियो वॉयरल हुआ था, सुर्खियां बटोरी थी और लोगों ने इनके नए अवतार की बहुत खूब प्रसन्शा की थी। कई विशेष अवसरों पर भी इन्होंने अपने द्वारा गाये हुए इस प्रकार के ऑडियो-वीडियो जारी किए हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पर आधारित यह विशेष पस्तुति श्रद्धांजलि गीत लोगों तक अपनी पहुंच कायम रखते हुए एक विशेष संदेश भी दे रही है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News