खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट से नवाजा गया



हावड़ा, 23 जनवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के मौके पर जगदीशपुर हावड़ा स्थित एक विद्यालय में कियो जापान सोतोकान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ध्वजारोहण पश्चात बच्चों में मिठाइयां बांटी गई।

उसके बाद सुबह 11:00 बजे से कियो जापान सोतोकान डू बंगाल ने कराटे कैंप और बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया। महासचिव मोहम्मद कौशर अली ने बच्चों के काबिलियत को परखा तथा कामयाब कराटे खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट से नवाजा। इस मौके पर सेंसाई हैदर अली एग्जामिनर की हैसियत से मौजूद रहे। वहीं जगदीशपुर ब्रांच इंचार्ज ने शुक्रिया अदा किया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News