बंगाल : भीड़ देखकर पता चला दीदी हिंसा पर क्यों उतारु हैं-प्रधानमंत्री



ठाकुरनगर-उत्तर 24 परगना, 02 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज की रैली का दृश्य देखकर मुझे समझ आ गया है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आयी हैं। हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वाले लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। वहीं सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आने के कारण पीएम मोदी को अपना सम्बोधन जल्द खत्म करना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जुल्म और अत्याचार के बाद लोगों को अपने देशों अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश को छोड़कर भारत आना पड़ा। कभी हिंदुओं को आना पड़ा, कभी सिखों को, कभी जैनियों को और कभी पारसियों को। समाज के ऐसे लोगों को हिन्दुस्तान में रहने का अधिकार मिलना चाहिए। इसलिए हम नागरिकता का कानून लाए है। आप नागरिकता कानून का समर्थन कीजिए। देश के टुकड़े हुए। इनकी जिन्दगी आपने तबाह की है। अब इन्हें अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों के कर्जमाफी के नाम पर सियासी दलों ने किसानों को धोखा दिया। जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था, वह कुछ साल बाद कर्जदार बन जाते थे। कर्जमाफी के नाम पर कुछ राज्यों में वोट मांगे गए लेकिन किसानों का कर्जमाफ नहीं किया गया। मध्यप्रदेश में किसानों का 13 रुपये कर्ज माफ किया गया और राजस्थान सरकार ने तो हाथ खड़े कर दिए।

अंतरिम बजट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कल एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। देश के इतिहास में पहली बार किसानों और कामगारों के लिए बहुत बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया। उन योजनाओं से देश के 12 करोड़ से ज्यादा किसानों, 20 करोड़ मजदूर और 3 करोड़ मध्यमवर्गीय लोगों को लाभ मिलेगा। यह तो केवल शुरुआत है। लोकसभा चुनाव के बाद अगला बजट आएगा। जो युवाओं, किसानों और समाज के दूसरे वर्गों के लिए होगा।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News