ट्रिपल-टी यानि तृणमूल तोलाबाजी टैक्स के आधार पर शासन कर रही है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी



---मंडे मार्निंग (mondaymorninglive.in), दुर्गापुर, 02 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना के हेलिकॉप्टर से एएसपी स्टेडियम में दोपहर 1 बजकर 56 मिनट पर पहुँचे। उनके आगे और पीछे वायु सेना की दो हेलिकॉप्टर थी। जहाँ प्रधानमंत्री ने अंडाल-सैंथिया रेल लाईन के विद्युतकारण का उद्घाटन किया। 2 बजकर 25 मिनट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्गापुर के सभा स्थल के मंच पर पहुँच कर लोगों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किया।

इस बीच सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने हर-हर मोदी का नारा लगाते हुए उनका स्वागत किया। 2 बजकर 33 मिनट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करना शुरू किया।

प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार की नाकामियाँ और केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि राज्य में तृणमूल सरकार ने सबकुछ नष्ट कर दिया है और ट्रिपल-टी यानि तृणमूल तोलाबाजी टैक्स के आधार पर शासन कर रही है। राज्य के कॉलेजों में बिना तोलबाजी के नामांकन नहीं होता है। इसलिए यहाँ की जनता इस बार तृणमूल का तिरस्कार करे और भाजपा को मौका दे।

मंच से पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता की सरकार है, इसलिए इस बार बजट भी आमजन को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। 44 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने राज्य की स्थिति और केंद्र सरकार के योजनाओं के साथ-साथ अंतरिम बजट पर जमकर बोले।

प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान लोगों ने बार हर-हर मोदी का नारा लगाया। 3 बजकर 17 मिनट में प्रधानमंत्री का भाषण समाप्त हुआ। 3 बजकर 45 मिनट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायु सेना के हेलिकॉप्टर से वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए।

● सुरक्षा के किए गए थे पुख्ता इंतेजाम

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे। एसपीजी की ओर से पूरे नेहरू स्टेडियम को घेर लिया गया था। इसके अलावा आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से दुर्गापुर शिल्पाँचल सहित पूरे इलाके के गली-चौराहे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी।

दूर-दूराज से आने वाले बसों एवं छोटे- छोटे वाहनों के लिए नेहरू स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर स्टैंड बनाई गई थी। जहाँ पुलिस बल को भी तैनात किया गया था, ताकि कहीं भी भीड़ ना हो। इसको ध्यान रखते हुए सभी स्टैंड के साथ- साथ विभिन्न स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था, ताकि वाहनों को ठीक जगह पर खड़ा किए जाए, आने- जाने वाले लोगों को असुविधा का समाना ना करना पड़े।

स्टेडियम में पीएम नरेंद्र मोदी के हेलीकॉप्टर आते ही एसपीजी ने चारों तरफ से घेर कर उन्हें नेहरू स्टेडियम तक ले गये, जहाँ रेलवे के कुछ कार्यक्रमों का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने वहाँ से किया। उसके बाद मंच पर लाया गया। मंच पर एसपीजी की टीम के साथ सेंट्रल फोर्स भी विभिन्न जगहों पर लगाए गए थे। मैदान के अंदर राज्य सरकार की पुलिस भी चौकन्ना थी। किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस हर समय तैयार थी।

● एक युवक हनुमान का रूप धारण कर प्रधानमंत्री की सभा में पहुँचा

शनिवार को दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुबह से 12 बजे तक लोगों की उपस्थिति बहुत ही कम रही। विभिन्न जिलों से लोग प्रधानमंत्री को देखने के लिए पहुँचे थे। दुर्गापुर में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर सुबह से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक उत्साह था।

इसी बीच अचानक हनुमान का रूप धारण कर हाथ में गदा और सिर पर कमल फूल का बीड़ा बनाए जय श्री राम का नारा लगाते हुये एक युवक बिहार के बेगूसराय निवासी श्रवण साह अपने चिर परिचित अंदाज में दुर्गापुर की सभा में पहुँचा और मैदान में घूम- घूम कर दर्शकों के समाने खड़े होकर फोटो सेशन कराने लगा।

श्रवण ने बताया कि देश भर में जहाँ भी प्रधानमंत्री की सभा होती है, वह वहाँ पहुँचकर लोगों को उत्साहित करता है। उसने कहा कि अब तक प्रधानमंत्री के 49वीं सभा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहा हूँ।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News