पश्चिम बंगाल कांग्रेस का धरना प्रदर्शन



कोलकाता, 06 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निवेशकों को धोखा देने वाली चिट फंड कंपनियों के विरोध में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दौरान राजा सुबोध मलिक स्क्वायर से मेट्रो चैनल तक विरोध रैली निकाली गई। पीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा, अमिताभ चक्रवर्ती, शादाब खान, ओम प्रकाश मिश्रा और अब्दुल सत्तार वहां मौजूद रहे।

धोखा में फंसे निवेशकों - छोटे जमाकर्ताओं को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा गया कि चिट फंड कंपनियों को सत्तारूढ़ पार्टी के प्रभावशाली नेताओं द्वारा संरक्षण दिया गया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News