यूनानी चिकित्सा : फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन



हावड़ा, 06 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

हावड़ा के काजीपाड़ा- काजी सफीउल आलम लेन में मेघा फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का ओयोजन किया गया। रिजनल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन कोलकाता द्वारा इस कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 200 से भी अधिक लोगों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया व आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी दी गयी।

आर•आर•आई•यू•एम• के डॉ• नफीस इकबाल, डॉ• फरीन खानम, डॉ• एम• ए• आजाद ने मरीजों को यूनानी मेडिसिन के लाभ भी बताए। ज्ञात हो कि अगले 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जायेगा। इस सिलसिले में यूनानी मेडिसिन की जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, रिजनल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन कोलकाता प्रत्येक मंगलवार को हावड़ा के टिकियापारा में फ्री चेकअप का आयोजन करता है व लोगों को आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी दी जाती है। लोग अधिक से अधिक यूनानी चिकित्सा पद्धति का भी लाभ उठा सकते हैं।

स्वास्थ्य शिविर के चीफ ऑर्गनाइजर सय्यद हबीबुर रहमान और हैदर अली-राजा, मुख्य अतिथि सीडी डेनिएल धर, अताउल मुस्तुफा-प्रिंस, ऑर्गनाइजिंग मेम्बर मुस्तुफा, साहिल, अमन अरबाज, सागर, साजिद, अरसद ने कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News