पश्चिम बंगाल : तृणमूल विधायक की गोली मारकर हत्या



---प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता, 09 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नदिया जिले में तृणमूल विधायक सत्यजीत विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार रात की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रात 8:30 बजे के करीब वह अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णानगर के एक सरस्वती पूजा पंडाल में पूजा की तैयारियों का जायजा ले रहे तथा आसपास के लोगों से बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच नकाबपोश अज्ञात लोगों ने उन्हें बिल्कुल सामने से गोली मार दी।

जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोली मारने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि अभी तक किसी भी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सत्तारूढ़ तृणमूल के नेताओं का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर सत्यजीत की हत्या की गई है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News