कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि



कोलकाता, 18 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद जवानों को उत्तर कोलकाता के जोड़ाबगान अंचल मे स्थित नेताजी युवक संघ क्लब द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उत्तर कोलकाता के सुजेंद्र सेठ लेन-जोड़ाबगान में रविवार 17 फरवरी को संध्या 6 बजे के करीब कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें लगभग 200 लोग मौजूद रहे। कैंडल मार्च सुजेन्द्र सेठ लेन से प्रारम्भ हुआ तथा वार्ड संख्या 21 होते हुए जोड़ाबगान में सम्पन्न हुआ।

सेठ आनन्दराम जयपुरिया कॉलेज यूनियन के पूर्व महासचिव धीरज सोनकर ने कहा कि आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के 42 जवान शहीद हो गये जिसमें पश्चिम बंगाल के 2 जवान शामिल थे। जवानों ने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। इन सभी जवानों को शत् शत् नमन। वहीं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण भी रखा गया।

गुलाब चौधरी, महावीर सोनकर, मोती सोनकर, शिबु चौधरी, बिक्की चौधरी, संतोष चौधरी, आकाश चौधरी, विकास सोनकर, पलटु चौधरी, पप्पू चौधरी, बुरो सिन्हा, सोहन सोनकर, अमरेश दास, रोहित सोनकर, शिव सोनकर, बोलाई चौधरी, मदन गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित सोनकर, रमेश सोनकर, बंटी महतो, विशाल सोनकर, राहुल सोनकर, चमक खटिक, साजन चौधरी, अर्जुन चौधरी, अरविंद सिंह, करण महतो, साहिल सोनकर, संजीव दास, राजा सोनकर, सोमनाथ दास, गुड्डु सोनकर पप्पू सिन्हा, साहिल सिन्हा व अन्य मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News