कोलकाता : शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि



कोलकाता, 20 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

ऐसोसिएशन ऑफ अलॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा कोलकाता में 19 फरवरी को आयोजित श्रद्धांजलि व प्रार्थना सभा में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वहीं सभा दौरान डॉ• एस• के• अग्रवाल, डी• के खण्डेलवाल, चन्दन अग्रवाल, आर• फ्रांसिस सिंघा, दीधिती घोस व मो• इस्तियाक आलम ने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की तथा सेना व सरकार के प्रति अपने विश्वास का समर्थन किया। सभा में मौजूद अन्य सदस्यों ने आशा व्यक्त किया कि सेना का बलिदान ज़ाया नहीं जाएगा और वो दिन दूर नहीं जब आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंक दिया जाएगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News