श्री दिगम्बर जैन समाज उतर हावड़ा द्वारा श्रद्धांजलि जुलुस



हावड़ा, 20 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद हुए जवानों की याद में श्री दिगम्बर जैन समाज उतर हावड़ा द्वारा श्रद्धांजलि जुलुस निकाला गया। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर डबसन रोड से शुरू हुआ जुलुस अवनी दत्ता रोड, सलकिया स्कूल रोड, गुलमोहर होते हुए मंदिर जी मे समाप्त हुआ।

इस जुलुस में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहें। इस आयोजन को सफल बनाने मे राजेंद्र गंगवाल, सुनील पाण्डया, सुरेश ग॔गवाल, पुष्प जैन, सुशील जैन, प्रमीला जैन, नीलम सबलावत, बबिता जैन, नितिन सोगानी, बबिता सेठी, विरू जैन, संजय बाकलिवाल, संजय बड़जात्या, संजीव सिंधई, विकास गंगवाल, अनिल बोहरा, कनक पांड्या, अंजु जैन, सरला पाटनी, कमल पहाड़िया, मनोज पाटनी, प्रकाश पाटनी प्रमुख भूमिका में सक्रिय रहे। उपरोक्त जानकारी समाज के कर्मठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र जैन ने दी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News