क्रश द टेररिस्ट, वी वान्ट रिवेंज



कोलकाता, 20 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

क्रश द टेररिस्ट, वी वान्ट रिवेंज व कई कड़े संदेशों को आज कोलकाता के लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार करते हुए बैनरों व नारों के माध्यम से पदयात्रा में दर्शाया है। कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद हुए जवानों को एक ओर जहां श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है वहीं दूसरी ओर आतंकवादियों के सफाये का अरमान भी सर चढ़ बोल रहा है। समूचे भारतवर्ष का एक ही सुर है।

आज कोलकाता में ज्वाइंट ट्रेडर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित रैली में सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज दी। सिमपार्क मॉल से चौरंगी रोड तक के सफर में लोगों ने जमकर नारे लगाएं। उनके चेहरे से आतंकवादियों के प्रति घृणा साक्षात देखा जा सकता था।

रैली में डीआईजी एस• के• मित्रा, जनरल जैक मण्डल, पास्टर फ्रांसिस सिंघा, सिस्टर क्रिस्टीन व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News