एन•एच•आर•एफ• ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि



श्यामनगर, 21 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नेशनल ह्यूमन राइट्स फेडरेशन-एन•एच•आर•एफ• द्वारा मंगलवार 19 फरवरी को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। संगठन के वाइस-चेयरमैन मदन सेठ की अगुवाई में आयोजित सभा में सभी लोगों ने शहीदों की तस्वीरों के समीप मोमबत्ती जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मदन सेठ ने कहा कि केन्द्र सरकार को इस कायरतापूर्ण हमले का करारा जवाब देना चाहिए ताकि इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में दोबारा पनपने का साहस भी न करे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News