कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा : राजनाथ सिंह



बिलासपुर, 27 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान लगातार भारत को तोड़ने की कोशिश करता रहा है लेकिन हमारे जवानों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर हमारा था हमारा है और हमारा रहेगा, दुनिया की कोई भी ताकत कश्मीर को हमसे अलग नहीं कर सकती है।

बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आपने देखा हमारे जवानों ने कैसे करिश्माई काम किया है। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत को तोड़ने की नापाक कोशिश करता रहा है। उस पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। हमारे जवानों ने उनकी धरती पर जाकर आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा में जो कुछ भी हुआ है उसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने दो टूक शब्दों में कह दिया था कि हम अपने जवानों के बलिदानों को किसी भी सूरत में व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हमारे एयर फोर्स के जवानों ने जो शौर्य का काम किया है, उसे आपने बहुत जल्द देख लिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News