बारासात, 28 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पिछले तीन दसकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले तथा 17 राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजे गए राष्ट्रीय क्रिश्चन मॉयनरिटी फोरम के चेयरमैन, बिशप डॉ• आलोक मुखर्जी ने युनाइटेड इंडिया व न्यू इंडिया को सराहा है। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 8 सालों से अनुभव कर रहा हूँ कि भारत बदल रहा है, हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है। एक वक्त वो भी था जब ऑन पेपर बदलाव होता था परन्तु आज ऑन ग्राउंड साक्षात नजर आता है। राष्ट्रहित में लोग फैसले लेने से कतराते थे परन्तु आप राष्ट्रहित में समयानुसार कार्यवाई होता है।
बिशप डॉ• मुखर्जी ने कहा कि पिछले कई दसकों तक बंगाल में विकास सूखा समान प्रतीत होता था परन्तु आज विकास की हरियाली नजर आती है। राजनीति विवाद को दर-किनार कर देखिए आज जनमानस के लिए काम हो रहा है भले ही वो किसी भी धर्म, जाति का हो। राज्य सरकार अपने दायित्वों का पालन करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। यहाँ अपने उनके लोगों की गिनती कर कार्य नहीं होता, यहाँ सभी को एक समान मानते-जानते हुए समर्पण भाव से काम होता है और हां श्रेणि में उनको आगे रखा जाता है या प्राथमिकता दी जाती है जो हमारे समाज में कमज़ोर होते है, उनके उत्थान के लिए प्रयास होता है। इस पर तो आलोचना भी होता है परन्तु आप जान लें कि इस एक नकारात्मक के पीछे हजारों सकारात्मक देख व महसूस कर सकते हैं। आज शहर से लेकर ग्रामों तक छोटे से छोटे व उच्च से उच्च सामाजिक व्यवस्थाओं को विशेष मानते हुए कार्य को अंजाम दिया जा रहा हैं।
बिशप डॉ• आलोक मुखर्जी कहते हैं कि धर्म आपका निजि होता है, आप किसी एक को ही मानते है, प्रार्थना करते हैं या पूजा-अर्चना करते हैं। हम में ही कितने है जो सभी आस्थाओं को एक समान सम्मान करते है। वह आप व आपके आस्था का विषय है। मैं समझता हूँ कि संस्कृति तो बस राष्ट्र की होती है। तभी तो भारत सोने की चिड़िया है।