कोलकाता: लोकतांत्रिक जनता दल का पहला कार्यकर्ता सभा



कोलकाता, 28 फरवरी 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) का पहला कार्यकर्ता सभा आज कोलकाता स्थित इंडियन एसोसिएशन हॉल में आयोजित हुआ। बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर देश के अनेक राज्यों में तय कार्यक्रमों के तहत ही यह आयोजन पश्चिम बंगाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम दौरान कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सी•आर•पी•एफ• के शहीद जवानों, पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडीज और राज्य के जनता दल नेता स्व• संजयदेव बनर्जी की याद में एक मिनट का मौन रखा गया।

वक्ताओं ने एक ओर जहाँ कश्मीर के हालात पर देश के सुर के साथ सुर मिलाते हुए तीनों सेनाओं का समर्थन किया वहीं चिट-फंट, जीएसटी मुद्दों पर भी बात रखी। चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य करे, चुनावी खर्चों का सही पड़ताल करे तथा इवीएम के स्थान पर वैलेट पेपर से चुनाव कराएं- ये बातें भी कही गयी।

एलजेडी के राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ दत्ता और गोविन्द यादव मुख्य वक्ता रहे। मोहम्मद रफेय सिद्दीकी, श्याम प्रकाश चतुर्वेदी, तहरून बेगम, सोमा नन्दी, चंचल शाहा, बालेश्वर ठाकुर, सुनिल साहा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपने वक्तव्य रखे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News