कोलकाता : दक्षिण एशिया में शान्ति के लिए पदयात्रा



कोलकाता, 04 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

यूनिवर्सल वेल्फेयर फाउंडेशन के सहयोग से रविवार 03 मार्च को दक्षिण एशिया में शान्ति के लिए कोलकाता में पदयात्रा का आयोजन किया गया। कोलकाता के किड स्ट्रीट (एमएलए हॉस्टल के विपरीत) स्थित ईरान सोसाइटी से आरम्भ पदयात्रा पार्क सर्कस होते हुए अपने प्रारम्भिक स्थल पर समाप्त हुई। नई दिल्ली, मुम्बई, वाशिंगटन डीसी, न्यू यॉर्क, लंडन, बॉसटन, सेन फ्रांसिस्को, कराची व अन्य स्थानों पर भी पदयात्रा निकाला गया।

यात्रा में डॉ• एफ• हलीम, डॉ• गौरी कुमरा, संतश्री चौधरी, जेशान मजीद, रंजनी रॉयचौधरी, इपसिता गांगुली, राजू बर्मन, मंज़र जमील, राजेश अड़ोरा, राजेन्द्र प्रसाद, सुमित भट्ट, जयंत कृपलानी, सायरा शाह हलीम, नसरीन खान, अमन चोपड़ा, मज़हर बदगुजर, अबेदीन रिजवी, ख्वाजा जावेद युसुफ, डॉ• सईद अतीक अहमद, मोहम्मद एहतेशमूल हक सिद्दीकी, प्रतीक मजुमदार, नियाज अहमद, रुचिता कज़ारिया, शकील अंसारी, नुरुल इस्लाम, दिलशाद उल हक़, युनुस मोल्ला तथा मोहम्मद इस्तियाक आलम सहित अन्य उपस्थित हुए।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News