दो बांग्ला शॉर्ट फिल्मों का आवरण



कोलकाता, 05 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

कोंकणा चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित बांग्ला शॉर्ट फिल्म "रिटेन बाई" और इंद्रनील नाग द्वारा निर्देशित "सोबुज चश्मा" का आवरण कोलकाता के सॉदर्न एवेन्यू स्थित द आई विदिन क्लब में सोमवार 04 मार्च को हुआ। शरदिन्धु बंदोपाध्याय द्वारा लिखी सोबुज चश्मा की कहानी में दर्शाया गया है कि भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर को एक दिन एक अज्ञात हरा पत्थर गर्रासिनी हिल पर मिलता है, उनसे वे एक चश्मा बनाते है। इस चश्मे को जो भी पहनता है उसे भूतों का दर्शन होने लगता है। वहीं जाने माने कलाकार साब्यासाची चक्रवर्ती का अभिनय "रिटेन बाई" में फिल्म को और मजबूती प्रदान करता है।

आवरण के वक्त सोफिया खान, मोहम्मद इस्तियाक आलम, नियाज़ अहमद, युनुस मोल्ला, अरशी अफजल व अन्य मौजूद रहे।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News