देश में मोदी लहर, तिनके की तरह बह जाएंगे राजनीतिक दल : अमर सिंह



हरिद्वार, 15 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

निजी कार्यक्रम के तहत सांसद एवं पूर्व सपा नेता अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वीआइपी घाट में गंगा दर्शन के साथ ही पूजा अर्चना की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश में राष्ट्रवाद की बाढ़ है। जब बाढ़ आती है तो उसमें तिनके और छोटी मोटी चीजे प्रवाहित हो जाती हैं। तीव्र वेग और धारा में क्या टिकता है। अमर सिंह एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफों के पुल बांध गए। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है, इसमें सभी राजनीतिक दल तिनके की तरह बह जाएंगे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि इस समय मोदी जी की लहर है। जैसे गंगा मईया की लहर गोमुख गंगोत्री से निकली। इस लहर की तरह मोदी की लोकप्रियता के साथ उनके शौर्य की लहर है। पुरुषत्व की लहर है और देश अभीभूत है। उन्होंने कहा कि 2019 के इस लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से आएगी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News