बीएचयू हिंसा के लिए बनारस का सांसद जिम्मेदार !



--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।

☆ संवदिया- 3 में छात्रों , नौजवानों ने भरी हूंकार

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 115वीं जयंती के अवसर पर लंका के स्वयंवर वाटिका में आयोजित "संवदिया -3" कार्यक्रम में जुटे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बीएचयू हिंसा के लिए वाराणसी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। लगभग 4 घंटे तक संवदिया के साये में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा जूल्म और जालिमों के खिलाफ छात्रों, नौजवानों का संघर्ष जारी रहेगा। लैंगिक असमानता को दूर करके रहेंगे।

इस मौके पर बीएचयू की छात्राओं और छात्रों ने जहां पिछले तीन साल की आपबीती सुनाई और वहीं कहा कि 21 से 23 सितंबर तक का आंदोलन स्वतः स्फूर्त नहीं था वह महज 21 सितंबर की शाम छात्रा के साथ हुई छेड़खानी का विरोध नहीं था। बल्कि वह तीन साल से इस विश्वविद्याल्य में सुलग रहे वैचारिक ज्वालामुखी का फटना था।

इस अवसर पर गांधीवादी विचारक हिमांशु कुमार ने कहा कि आज विपक्ष की भूमिका में तो छात्र-छात्राएं हैं और सरकार ने इसी वजह से अपनी पूरी ताकत छात्र-छात्राओं की आवाज को दबाने में लगा दी है। उन्होंने सवाल किया कि ये सरकार आखिर चाहती क्या है ? छात्र किस राह पर जाना चाहते हैं और सरकार उन्हें किस राह पर ले जाना चाहती है।

पूर्व मंत्री एवं सपा एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि डा• लोहिया इस बीएचयू से जुड़े रहे। उन्होंने यहीं सेंट्रल हिंदू कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की। जयप्रकाश नारायण ने भी यहां दाखिला लिया। डा• लोहिया ने जब 1960 के दशक में अंग्रेजी हटाओ आंदोलन शुरू किया तब इस बीएचयू ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने उस आंदोलन को न केवल पूर्वांचल बल्कि समूचे उत्तर भारत में फैला दिया। बीएचयू का छात्र आंदोलन का इतिहास रहा है। वह दौर भी था जब बतौर कुलपति महामना मदन मोहन मालवीय जेल गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ललकारते हुए कहा, हमारे जमाने में लोहिया, जयप्रकाश, राजनारायण सरीखे मार्ग दर्शक थे, लेकिन आज आपके लिए कोई नहीं, ऐसे में आप को ही लोहिया, जयप्रकाश और राजनारायण बनना होगा। आपको ही अपनी लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाना होगा।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव श्वेता राय ने कहा कि बीएचयू में यौन हिंसा और लाठीचार्ज के लिए सीधे सीधे स्थानीय सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं। यह ऐलान भी किया कि उक्त दमनातमक कार्यवाही का सबसे बड़ा गुनाहगार नरेन्द्र मोदी हैं आगामी लोकसभा सत्र के दौरान सदन में सांसद और दिल्ली की सड़कों पर उतरकर संसद का घेराव करेगी।

इस अवसर पर अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल, सपा नेता पंखुड़ी पाठक, कांग्रेस नेता श्वेता राय, एयर 4 केयर व ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एकता शेखर, विकास सिंह, सुजाता राठौर, शैला, बीएचयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, विकास सिंह, आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह , विनय शंकर राय , धनंजय त्रिपाठी आदि ने संवदिया कार्यक्रम में जुटे छात्र-छात्राओं की जम कर हौसला अफजाई की। समारोह का संचालन नीरज सिंह ने किया।

● सभा में छ: प्रस्ताव हुआ पारित :-

• 21 सितंबर 2017 की यौन हिंसा की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा

• पीड़िता की ओर से एफआईआर 22 सितंबर 2017 पर कोई ठोस करवाई ना होना

• छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज

• एकजुटता के समर्थन में आये छात्रों को हिंसक आपराधिक धाराओं की जांच नोटिस

• आंदोलन को व्यापक विमर्श का हिस्सा बनाये रखने में मददगार बीएचयू बज़ पर आईटी एक्ट पर एफआईआर

• जीएसकैश लोकतांत्रिक हिस्सेदारी सहित आगे की रणनीति

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News