चायवाला से प्रधानसेवक और अब बने चौकीदार : तेजस्वी यादव



पटना, 26 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि वो कहते हैं कि आप तब भी बेरोजगार थे और अब भी बेरोजगार हैं। लेकिन वह चायवाला पहले प्रधानसेवक बना। उसके बाद पकौड़ेवाला बनते हुए अब चुनाव के समय फिर चौकीदार बन गया है। आखिर उन 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ जिनके जरिए युवाओं को ठगने का काम किया गया।

बता दें कि सोमवार को एआईएमआईएम के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इसी भांति निशाना साधा था।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News