बिहार : नक्सलियों ने डायनामाइट से उड़ाया भाजपा नेता का घर



गया, 28 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

बिहार के गया के डुमरिया क्षेत्र में बुधवार की रात भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी अनुज कुमार सिंह का घर डायनामाइट से नक्सलियों ने उड़ा दिया। हमले के बाद वहां छोड़े गए एक पर्चे में चुनाव के बहिष्कार के बारे में लिखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

माना जा रहा है कि अनुज कुमार सिंह काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर थे और इस हमले को देर रात 1 बजे अंजाम दिया गया। अचानक हुए धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया है। धमाके में नेता का घर पूरी तरह से धवस्त हो गया और इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंची।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News