बिहार : महागठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान



पटना, 29 मार्च 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार में महागठबंधन के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की। तेजस्वी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल बिहार में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जिनमें भागलपुर, बांका, मध्यपुरा और दरभंगा भी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी पटना साहिब सहित बिहार की 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस को वाल्मीकीनगर सीट दी गई है। वहीं मधेपुरा से शरद यादव चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वैशाली से रघुवंश प्रसाद, सारण से चंद्रिका राय, नवादा से विभा देवी, हाजीपुर से श्रीचंद्र राय, बेगुसराय से तनवीर हसन चुनाव लड़ेंगे। पाटलिपुत्र से मीसा भारती को टिकट दिया गया है। कटिहार से कांग्रेसन नेता तारीक अनवर, अररिया से सरफराज आलम, बक्सर से जगदानंद सिंह, नवादा से विभा देवी, जहानाबाद से सुरेंद्र सिंह उम्मीदवार होंगे। तेजस्वी यादव ने बताया कि शिवहर लोकसभा सीट को लेकर ऐलान कुछ दिनों में किया जाएगा।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News