मोदी के तीन नारे हैं - लूट, दंगे और लोगों की हत्या : ममता बनर्जी



कूचबिहार, 04 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगर दोबारा सत्ता में आए तो वह संविधान को ठुकरा देंगे और देश को लोकतांत्रिक की जगह एक ही व्यक्ति पर केंद्रित देश बना देंगे! उन्होंने कूचबिहार में आयोजित एक चुनावी सभा में कहा कि मोदी के तीन नारे हैं लूट, दंगे और लोगों की हत्या।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने बांग्लादेश के साथ 2015 में छह दशकों तक चले बस्तियों के मुद्दे का समाधान निकाला। ममता ने कहा कि बीजेपी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के जरिये देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कभी एनआरसी को अनुमति नहीं देगी। मोदी कौन होते हैं यह तय करने वाले कि कौन देश में रहेगा और कौन जाएगा। नागरिकता संशोधन बिल देश के वैध नागरिकों को शरणार्थी बनाने की एक और साजिश है। हमें भारतीय जनता पार्टी की भयावह साजिश से सावधान रहना होगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News