--- हरेन्द्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार, वाराणसी।
☆ जब तक रहेगी सांस थिरकते रहेगें पांव - बिरजू महाराज
वाराणसी : कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज ने गुरुवार को संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र से भेंटकर सांगितिक चर्चा की।
इस अवसर पर प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि लय के बिना संगीत एवं जीवन दोनों अधूरा होता है। वहीं कथक सम्राट पं• बिरजू महाराज ने कहा कि जब तक सांसें चलेगी तब तक बाबा संकटमोचन के दरबार में आयोजित सैकड़ों वर्ष प्राचीन एवं दुनियां के इस अनूठे संगीत समारोह में नृत्यांजलि देता रहूंगा।
उन्होंने यह भी कहा कि कथक भाव अथक साधना से ही प्राप्त किया जा सकता है। जब तक मेरी सांसें चलेगी तब तक मेरी थिरकता रहेगा। इस थिरकन को आगे ले जाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा पीढ़ी की है।