दीदी जितनी मुसीबतें खड़ी करेंगी, उतनी ही ज्यादा ताकत से कमल खिलने वाला है : नरेन्द्र मोदी



बोलपुर-पश्चिम बंगाल, 24 अप्रैल 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्‍चिम बंगाल के बोलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दीदी को समझ आ गया है कि वो जितनी मुसीबतें खड़ी करेंगी, उतनी ही ज्यादा ताकत से कमल खिलने वाला है। पहले तीन चरणों के मतदान के बाद साफ है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू हो गया है। बंगाल का कोना-कोना बोल रहा है, सिंडिकेट का सिंहासन डोल रहा है। अगर दीदी के पास गुंडों की ताकत है तो हमारे साथ डेमोक्रेसी का पावर है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव ने ऐसे बंगाल की कल्पना नहीं की थी जहाँ लोगों को अपने अधिकारों के लिए गिड़गिड़ाना पड़े। टीएमसी के गुंडों ने गुरुदेव के शांति निकेतन की शांति को भंग किया है।

उन्होंने कहा कि दीदी कहती है कि चायवाला पांच साल से बस विदेश घूम रहा है। आज, दुनिया हमारे साथ खड़ी है, जो विश्व समुदाय में हमारी बढ़ती शक्ति और स्वीकृति को दर्शाती है। आज भारत और सऊदी के बीच संबंध मजबूत करने के कारण सऊदी अरब द्वारा 800 से अधिक भारतीय कैदी रिहा किए गए।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News