ममता ने कहा, बेशर्म प्रधानमंत्री



कोलकाता, 01 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने "तृणमूल कांग्रेस (टी•एम•सी•) के 40 विधायकों के संपर्क में रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान" पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेशर्म कहा है। उन्होंने कहा कि टी•एम•सी• के लोग पैसे की ताकत से बिकने वाले नहीं हैं। ममता ने मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले दिल्ली को संभालें, फिर बंगाल को देखें।

तृणमूल प्रमुख ने कहा कि मेरी पार्टी में सभी समर्पित हैं और अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हैं। मेरे विधायकों को पैसों की ताकत से नहीं खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने लोगों को खरीदने की बात कर संविधान का उल्लंघन किया है। बंगाल के लोग कभी भी बीजेपी को स्वीकार नहीं करेंगे। ममता बनर्जी ने बीजेपी को दंगाइयों की पार्टी करार दिया।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News