पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी



पूर्व मेदिनीपुर, 07 मई 2019, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला। मंगलवार को संतूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकतंत्र का तमाचा मारने की बात तक कह डाली। दरअसल ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान से नाराज हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में ट्रिपल टी है- तृणमूल, तोलाबाजी और टैक्स। तोलाबाजी शब्द पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली के लिए प्रयोग किया जाता है।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमले की खबर है। दिलीप घोष पूर्व मेदिनीपुर में रोड शो कर रहे थे। आरोप है कि उसी वक्त तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे और उन्होंने दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस घटना में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। बताया जाता है कि हमले में दो कारों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी काफिले का हिस्सा थे। उन्होंने हमले के सिलसिले में कई ट्वीट्स साझा किए और आरोप लगाया कि टीएमसी के गुंडों ने दोनों तरफ की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है और पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान दर्शकों की तरह खड़े हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News